जबलपुरमध्य प्रदेश

ओमती में धायं-धायं : बदमाशों ने कई राउंड दागी गोलियां, क्षेत्र में हड़कंप

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। ओमती के भर्तीपुर में बदमाशों ने दहशत फैलाने कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। रहवासियों ने जैसे ही गोली की आवाज सुनी तो अपने घरों में दुबक गए और बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर, आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

पुलिस ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि भर्तीपुर निवासी अनिकेत सोनकर ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि कल जब वह घर में था। तभी अज्ञात युवक क्षेत्र में दाखिल हुए और लगातार कई राउंड गोलियां दागी। लोग कुछ समझ पाते, लेकिन गोलियों की आवाज से क्षेत्रवासी दहशत में आ गए और घरों में कैद हो गए। जब आरोपी मौके से फरार हुए तब कहीं जाकर लेागों की जान में जान आई। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button