मध्य प्रदेशराज्य

ऑपरेशन FAST : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी तरीके से सिम जारी करने वाले दो POS एजेंट गिरफ्तार, गैंग फरार

Table of Contents

दमोहl पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन FAST” (Forged Activated Sim Termination) के तहत हटा पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले दो POS एजेंटों के विरुद्ध दण्डात्मक वैधानिक कार्रवाई की है।

थाना हटा प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय व पुलिस टीम तथा सायबर सेल दमोह की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी आशिक खान एवं केशवेन्द्र सिंह लोधी, दोनों निवासी ग्राम लुहारी, को पकड़ा गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी अपने POS कोड 53332000ASHIKHAN एवं 7999030613 का उपयोग करते हुए हटा क्षेत्र के गांव-गांव घूमकर भोले-भाले लोगों से सिम खरीदने के नाम पर बार-बार आधार कार्ड और फोटो लेकर एक ही नाम से कई सिम कार्ड जारी कर रहे थे। ग्राहकों को बिना बताए ये अतिरिक्त सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को बेच दिए जाते थे। इस तरह कई नागरिकों के आधार कार्ड और फोटो का दुरुपयोग कर अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से सिम एक्टिवेट करने वाली 2 लापु सिम मशीनें जप्त की हैं।

इस मामले में अपराध क्रमांक 334/2025 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66(C) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

 पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन FAST का उद्देश्य साइबर फ्रॉड, वित्तीय ठगी और अन्य अपराधों में प्रयुक्त हो रहे फर्जी सिम कार्ड पर रोक लगाना है। हटा पुलिस और सायबर सेल की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button