
ग्वालियर में एक साइकिल शॉप की संचालक से गियर वाली साइकिल खरीदकर ONLINE पेमेंट करने के लिए एक लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक करते ही 8100 रुपए अकाउंट से निकल गए, जबकि आने चाहिए थे। इस पर शॉप संचालक ने साइकिल खरीदने वाले को कॉल किया। वह उससे बात करती रही और कुछ ही देर में उसके अकाउंट से 83 हजार रुपए निकल गए साइकिल खरीदने वाले ने खुद काे फौजी बताया था और झांसी में साइकिल की डिलीवरी देने के लिए ऑर्डर की थी। अब साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिंदे की छावनी स्थित लक्ष्मण तलैया निवासी नीतू शर्मा व्यवसायी हैं। उनकी साइकिल की शॉप है। वह शॉप से ONLINE साइकिल सेल भी करती हैं। साइबर सेल में नीतू शर्मा ने शिकायत की है कि कुछ दिन पहले मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम अनिल कुमार बताया। कहा कि वह झांसी में रहता है और सेना में पदस्थ है। इसके बाद उसने साइकिल झांसी कोरियर करने की बात की। उसे बेटे को गिफ्ट देनी थी। जिस पर उसने ONLINE ही एक गियर वाली साइकिल पसंद की थी। जिसकी कीमत 8300 रुपए थी। जब नीतू कोरियर करने को तैयार हो गई, तो अनिल कुमार ने उसे भुगतान ONLINE ट्रांसफर करने के लिए कहा। अनिल कुमार ने उसे ONLINE भुगतान के लिए उसका फोन-पे नंबर लेकर 200 रुपए ट्रांसफर किए और उसके बाद कॉल कर बताया कि शेष पेमेंट ट्रांसफर नहीं हो रहा है, इसलिए वह लिंक भेज रहा है। इसके बाद सेना के जवान ने नीतू के मोबाइल पर 8100 रुपए की लिंक भेजी। जैसे ही उसने लिंक ओपन की तो उसके कुछ ही देर बाद उसके खाते में आने के बदले 8100 रुपए कट गए।