जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

एल्गिन पहुँची केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम : नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ मिडवाइफरी ट्रेनिंग का निरीक्षण किया

जबलपुर यशभारत। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से वरिष्ठ स्वास्थ्य सलाहकार डाॅ एस के सिकदर एवं डिप्टी कमिश्नर मातृ स्वास्थ्य डाॅ पद्मिनी कश्यप ने नगर प्रवास के दौरान लेडी एल्गिन हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया। चिकित्सकों ने हाॅस्पिटल में बन रहे नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ मिडवाइफरी ट्रेनिंग सेंटर एवं रानी दुर्गावती चिकित्सालय की ओ.पी.डी. एवं प्रसव कक्ष, सुमन हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। चिकित्सा अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केन्द्र में चल रही स्किल लैब का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। भारत सरकार की टीम द्वारा जबलपुर में किए जा रहे मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की गई एवं फील्ड स्टाफ कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर, ए एन एम, आशा को प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक मातृ स्वास्थ्य डाॅ अर्चना मिश्रा, क्षेत्रीय संचालक डाॅ संजय मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक निहार दीवान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ डी मोहंती, डी.पी.एम विजय पाण्डेय, डी सी एम सुश्री दीपिका साहू उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button