
जबलपुर यश भारत। मध्यप्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर भीषण बस हादसा हो गया । सोहागी पहाड़ी से उतरते समय बस आगे जा रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई। 35 यात्री घायल हैं। सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ी की घाटी में हादसा हुआ है। बस हैदराबाद से रीवा के रास्ते गोरखपुर जा रही थी। पहाड़ी से उतरते समय हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे। हादसे की वजह का पता नहीं चला है।