एन.एस.सी.बी, मेडिकल कॉलेज में सेवांकुर भारत परिचय द्वितीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन

जबलपुर यश भारत। मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर ने सेवांकुर भारत परिचय द्वितीय कार्यक्रम में “One Week for Nation-2025” विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ. नवनीत सक्सेना जी (अधिष्ठाता, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जबलपुर), डॉ. अश्वनी कुमार तुपकरे जी (Founder Member and Secretary BAVP), श्री प्रशांत पॉल जी एवं श्री महादेव पड़वाल जी एवं एम.बी.बी.एस., बी.डी.एस. एवं बी.ए.एम.एस. के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े छात्रों को अपने कर्तव्य को समझना और सेवा भावना से जन मानस की सेवा करना। कार्यक्रम की शुरुआत देश हमे देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें * गीत से हुई। डॉ. नवनीत सक्सेना (अधिष्ठाता, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जबलपुर) महोदय ने अपने अनुभव सझा करते हुए विद्यार्थीयों को अपने कर्तव्य के प्रति उत्साहित किया। श्री प्रशांत पॉल जी ने चिकित्सकों द्वारा कोरोना काल में की गयी निस्वार्थ सेवा एवं समाज की एकता एवं सहभागिता पर प्रकाश डाला। डॉ. अश्वनी कुमार तुपकरे जी ने सेवांकुर भारत एवं “One Week for Nation-2025 ” जो कि इस वर्ष मार्च माह के अंत में बेतूल जिले में आयोजित किया जाना है के बारे में विडिओ के माध्यम से अवगत कराया। एम.बी.बी.एस. के छात्र सिद्धांत जी ने सेवांकुर भारत से सम्बन्धित अपने अनुभव साझा किये।
अंत में, डॉ. सचिन कुचया, परीक्षा नियंत्रक, मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के संवर्धन और चिकित्सीय सेवा आधार को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।