देश
एनकेजे में कांग्रेस नेता एवं पार्षद पति चोखे भाई पर चाकू से हमला, कई जगह गहरे घाव, अस्पताल में भर्ती

कटनी, यशभारत। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं न्यू कटनी जंक्शन क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्षद श्रीमती फ़मीदा आफताब अहमद के पति आफताब अहमद चोखे भाई पर आज सुबह चाकू से गंभीर हमला हुआ है। बताया गया है कि जितेंद्र वंशकार नामक युवक ने किसी बात से मना करने चाकू से हमला कर दिया। जिससे चोखे भाईजान की गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्सों में सांघेतिक चोटें आई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिले में पुलिस पिछले कुछ दिनों से होली पर्व को लेकर पैदल मार्च करते हुए असामाजिक तत्वों पर निगाह रख रही है और तत्व खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बताया जाता है कि चोखे भाईजान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।