जबलपुरमध्य प्रदेश
एक्सीडेंट के 6 महीने बाद युवक की मौत : रीढ़ की हड्डी में आ गई थी चोट, बिस्तर पर ही छह महीने पड़ा था

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में डुमना रोड के पास एक्सीडेंट में घायल 19 वर्षीय युवक ने 6 महीने बाद दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी रीढ़ में चोटें आई थी। तब से वह बिस्तर पर ही पड़ा था। गोसलपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर केस डायरी खमरिया थाने को ट्रांसफ र कर दी है।
गोसलपुर पुलिस के मुताबिक जुझारी निवासी अनिल पटेल ने शिकायत कर बताया कि वह फि निक्स फ ार्म में मशीन चलाता है। उसका भतीजा रवि पटेल (19) की 18 अप्रैल को खमरिया में डुमना रोड पर प्रियदर्शनी कॉलोनी के पास एक्सीडेंट हो गया था। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोटें आई थीं। काफ ी इलाज के बाद भी वह खड़ा नहीं हो पाया। वह बिस्तर पर ही पड़ा रहता था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी गुरुवार को मौत हो गई। गोसलपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर केस डायरी खमरिया थाने को ट्रांसफ र कर दी थी।