जबलपुरमध्य प्रदेश
उमेश जोगा बने एडीजी : यातायात व्यवस्था पर रहेगा फोकस

जबलपुर, यशभारत। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन आईपीएस उमेश जोगा के एडीजी बनने पर आज डीआईजी आरआर एस परिहार और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थं बहुगुणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि उन्होंने 10 सितंबर 2020 को जबलपुर आईजी का पदसंभाला था। उन्हें मिली उपलब्धि से जबलपुर का पुलिस महकमा भी स्वयं को सम्मानित अनुभव कर रहा है। अब उमेश जोगा के कंधे पर अशोक चक्र, क्रास के साथ तलवार भी सुशोभित होंगी। वहीं उनके वाहन में अब तीन स्टार लगे होंगे। एडीजी उमेश जोगा नेे चर्चा करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए अपराधियों सहित माफि या पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, इसके साथ ही यातायात को व्यवस्थित कर सड़कों को जाम मुक्त करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। एडीजी ने नए वर्ष पर संस्कारधानी वासियों को शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।