कटनीभोपालमध्य प्रदेश

उद्योगों के बीच पहुंचे कलेक्टर, जमीनी हकीकत का लिया जायजा

निर्यात, रोजगार और तकनीक पर फोकस, स्थानीय उद्योगों को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल

उद्योगों के बीच पहुंचे कलेक्टर, जमीनी हकीकत का लिया जायजा

निर्यात, रोजगार और तकनीक पर फोकस, स्थानीय उद्योगों को वैश्विक पहचान दिलाने की पहलIMG 20260408 WA0042 IMG 20260408 WA0040 IMG 20260408 WA0041

कटनी,यशभारत। जिले में औद्योगिक गतिविधियों के बीच उस समय हलचल बढ़ गई, जब कलेक्टर आशीष तिवारी खुद औद्योगिक इकाइयों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने न केवल उत्पादन प्रक्रिया को करीब से देखा, बल्कि इकाई संचालकों से सीधे संवाद कर रोजगार, निर्यात और तकनीकी उन्नयन की स्थिति को समझा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर बिंदु पर गंभीर नजर आए। वे मशीनों की कार्यप्रणाली, श्रमिकों की मौजूदगी और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते नजर आए। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान और प्रबंधक राजेश पटेल भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।
स्थानीय इकाइयों में संभावनाओं की तलाश
कलेक्टर का दौरा ग्राम इमलिया स्थित मेसर्स राधे ट्रेडर्स से शुरू हुआ। नमकीन और अन्य उत्पाद बनाने वाली इस इकाई में उत्पादन प्रक्रिया को देखते हुए उन्होंने कच्चे माल की उपलब्धता और बाजार व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने सुझाव दिया कि स्थानीय स्तर से कच्चा माल खरीदने पर जोर दिया जाए, जिससे क्षेत्रीय व्यापार और किसानों को भी लाभ मिल सके।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। आधुनिक तकनीक के उपयोग और एमएसएमई योजना के तहत मिले अनुदान को लेकर कलेक्टर ने संतोष जताया।

महिला नेतृत्व में आगे बढ़ता उद्योग

इसके बाद कलेक्टर का काफिला ग्राम पड़ुआ स्थित मेसर्स सुखसागर फूड प्राइवेट लिमिटेड पहुंचा। यहां आधुनिक राइस मिल की कार्यप्रणाली को देखकर उन्होंने तकनीकी उन्नयन की सराहना की। यह इकाई महिला संचालित होने के कारण विशेष रूप से चर्चा में रही।
करीब 4 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित इस इकाई में तैयार हो रहा चावल विदेशों तक पहुंच रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका, खाड़ी देशों और अफ्रीका में निर्यात की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने इसे जिले के लिए सकारात्मक संकेत बताया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोलर प्लांट की कार्यप्रणाली भी देखी और इसे पर्यावरण संरक्षण व लागत में कमी की दिशा में अहम कदम बताया।

उद्योगों को नई दिशा देने की पहल

कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्पष्ट कहा कि कटनी के उद्योग अब केवल उत्पादन तक सीमित न रहें, बल्कि गुणवत्ता, ब्रांडिंग और निर्यात के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाएं। उन्होंने उद्योग संचालकों से राज्य की औद्योगिक नीतियों का लाभ उठाकर विस्तार करने की अपील भी की।
पूरा निरीक्षण यह दर्शाता रहा कि प्रशासन अब फाइलों से निकलकर जमीनी स्तर पर उद्योगों की वास्तविक स्थिति समझने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में सक्रिय हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button