जबलपुरमध्य प्रदेश

उत्तरप्रदेश से नवविवाहिता को मारपीट कर भगाया : दहेज में 5 लाख की डिमांड कर, किया प्रताडि़त

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। दहेज प्रथा के कारण रिश्तों को तार-तार करने के अनेक मामले सामने आ रहे है। जिसकी बानगी महिला थाने में उस वक्त सामने आई जब रानीताल पासी मोहल्ला की महिला ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसका विवाह धूमधाम से उत्तर प्रदेश में हुआ था। लेकिन दहेज में पांच लाख रुपयों की डिमांड कर, उससे मारपीट कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 32 वर्षीय महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसका विवाह उत्तर प्रदेश के बलहीखोर वसूली फार्म जिला महराजगंज में धार्मिक रीति रिवाज के साथ हुआ था। लेकिन शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष उसे प्रताडि़त करने लगा। वह सब सहती रही। लेकिन ससुराल पक्ष 5 लाख रुपयो नगदी दहेज की मांग पर अड़ गया। जब उसने मिन्नते करते हुए कहा कि उसके मायके वाले इतना दहेज नहीं दे पाएंगे। तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button