जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
उड़ान भरने से पहले मुख्यमंत्री के चार्टर्ड विमान में आई खराबी, जबलपुर आने के बाद हेलीकॉप्टर से सतना गए

जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चार्टर्ड प्लेन में शुक्रवार शाम को अचानक खराबी आ गई। इससे उनका विमान उड़ान नहीं भर सका। कमलनाथ के गढ़ में चुनाव प्रचार करने आए मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से ही रवाना होना पड़ा। इधर, अधिकारियों के मुताबिक मौसम की खराबी के कारण क्लीयरेंस नहीं मिल पाया था, इसलिए उड़ान नहीं भर सकते थे।
छिंदवाड़ा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो था। इसके बाद उन्हें सतना फिर सिंगरौली जाना था। जब वे छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका चार्टर्ड प्लेन खड़ा हुआ था। वे उसमें सवार होने ही वाले थे, लेकिन उनका प्लेन स्टार्ट नहीं था। इसके बाद उन्हें यहां जबलपुर से हेलीकाप्टर से सतना रवाना हो गए।