जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

ईओडब्ल्यू एस.पी देवेंद्र प्रताप सिंह कन्वर्शन और हाई ब्लड प्रेशर के कारण अस्पताल में भर्ती,दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में होगा इलाज

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर यश भारत। जबलपुर ईओडब्ल्यू एस.पी देवेंद्र प्रताप सिंह की आज शाम अचानक ही तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर ने बताया कि एस.पी ईओडब्ल्यू देवेंद्र प्रताप सिंह को हाई ब्लड प्रेशर और  कन्वर्शन अटैक हुआ है, जिसके चलते वह बेहोश हो  गए थे। एसपी ईओडब्ल्यू के अस्वस्थ होने की खबर जैसे ही फैली तो उन्हें देखने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित उनके चाहने वाले भी पहुंचने लगे।

 

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी देवेंद्र प्रताप सिंह को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है डॉक्टर ने बताया है कि कन्वर्शन के चलते उन्हें  ये हुआ है, लिहाजा अभी वह वेंटिलेटर में हैं। उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट करने की तैयारी की पूरी हो चुकी है कुछ देर में उन्हें मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली के लिए ले जाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button