ईओडब्लयू एसपी की हालत स्थिर, मूवमेंट हुआ पर सुधार नहीं

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह की हालत स्थित बनी हुई है। हाई ब्लड प्रेशर और कन्वर्शन अटैक हुआ है, जिसके चलते वह बेहोश हो गए थे। रविवार को उन्हें दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि अभी भी देवेंद्र प्रताप सिंह को होश नहीं आया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि श्री सिंह ने प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह करीब 30 किलोमीटर साइकिल चलाई थी। दोपहर को खाना खाने के बाद वह आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और कन्वर्शन अटैक हुआ जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर आया गया। हालत नाजुक होने के चलते रविवार रात एयरलिफ्ट कर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार्यालय स्टाफ का कहना है कि एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने हल्कामूवमेंट किया है लेकिन स्थिति वैसी ही है।