जबलपुरमध्य प्रदेश

इनामी आरोपी हुआ गिरफ्तार : एक माह से चल रहा था फरार

 

डिंडोरी यश भारत l शहपुरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी मामले के मुख्य आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आरोपी कार चालक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

 

मुख्य आरोपी एक माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार 24 फरवरी को सूचना मिलने पर पौंडी मॉल गांव में कार से 960 नग कोरेक्स सिरप जब्त की गई थी। इसके बाद आरोपी कार चालक दीपक पिता भागचंद साहू को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय मुख्य आरोपी टंटू उर्फ नारायण साहू फरार हो गया था।

 

पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद शनिवार को सूचना मिलने पर घेराबंदी कर पुलिस ने मुख्य आरोपी नारायण साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App