जबलपुरमध्य प्रदेश

इनकम टैक्स रिटायर कर्मी को अज्ञात वाहन ने कुचला : फट गया सिर, मौत

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

47119809 eaec 442d 8cb7 c58baf659d0d

जबलपुर, यशभारत। कैंट थाना अंतर्गत पैदल जा रहे इनकम टैक्स कर्मी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों और परिजनों ने वृद्ध को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां 7 दिन चले इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग कायम कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जय पिल्ले उम्र 60 साल संजय गांधी नगर के निवासी हैं और इनकम टैक्स कर्मचारी थे जो अब रिटायर हैं। 12 फरवरी 2022 को अपने घर से पैदल जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गए और गंभीर रुप से जख्मी हो गए। हादसा इतना भयानक था कि उनका सिर फट गया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर, अब सीसीटीव्ही में आरोपी को तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button