इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इनकम टैक्स ऑडिट सबमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई — अब 10 नवंबर तक कर सकेंगे ऑडिट रिपोर्ट फाइल, रिटर्न की डेडलाइन भी बढ़ी 

 जबलपुर यश भारत.आयकर विभाग (Income Tax Department) ने ऑडिट रिपोर्ट सबमिशन और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथियों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है।जानकारी के अनुसार, ऑडिट केसों की रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर के स्थान पर 10 नवंबर 2025 कर दी गई है। इससे पहले यह तारीख 30 सितंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर किया गया था।वहीं, ऑडिटेड केसों में इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर अब 10 दिसंबर 2025 कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी।आयकर विभाग का यह निर्णय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और करदाताओं की मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि ऑडिट प्रक्रिया और रिटर्न फाइलिंग में समय की कमी से उत्पन्न दबाव को कम किया जा सके।इस बढ़ोतरी से व्यवसायियों और टैक्स प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत मिली है, जो समयसीमा नजदीक आने के कारण भारी दबाव में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button