कटनी, यश भारत। शहर में एक बार फिर चोरी की वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताज़ा मामला इंदिरा नगर कॉलोनी का है, जहां अज्ञात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाकर ताले तोड़े और सामान पर हाथ साफ किया। जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने महिला पत्रकार ज्योति तिवारी के घर में भी सेंध लगाई गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने उनके घर के दरवाज़े का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बीती रात कई मकानों में एक साथ ताले टूटे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है। पुलिस ने ज्योति तिवारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।कटनी, यश भारत। शहर में एक बार फिर चोरी की वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताज़ा मामला इंदिरा नगर कॉलोनी का है, जहां अज्ञात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाकर ताले तोड़े और सामान पर हाथ साफ किया। जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने महिला पत्रकार ज्योति तिवारी के घर में भी सेंध लगाई गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने उनके घर के दरवाज़े का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बीती रात कई मकानों में एक साथ ताले टूटे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है। पुलिस ने ज्योति तिवारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।