जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इंडिया गठबंधन की 6 अप्रैल को राजधानी भोपाल में होगी अहम बैठक : महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी खुली चर्चा 

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल यश भारत (पॉलिटिकल डेस्क)/ प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 6 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर गठित इंडिया गठबंधन के मप्र से संबंधित राजनैतिक दलों की संयुक्त बैठक बुलाई जा रही है।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर गठित इंडिया गठबंधन के मप्र से संबंधित राजनैतिक दलों की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आहूत की गई है।

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी द्वारा आयोजित इस बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर संयुक्त गठबंधन की चुनावी रणनीति पर वृहद चर्चा होगी।

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार के.के. मिश्रा के अनुसार 6 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से होने वाली इस बैठक में इंडिया गठबंधन से संबद्ध समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी और एनसीपी दलों के प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे।

 

श्री मिश्रा ने बताया कि जिस तरह एक विपरीत विचारधारा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को सरेराह लूटा जा रहा है। हमारा गठबंधन अपनी खुली आंखों से इस लूट को लंबे समय तक नहीं देख सकता है। लिहाजा, इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर खुली चर्चा की जायेगी। बैठक के बाद सभी पार्टी प्रमुखों की एक संयुक्त पत्रकार वार्ता भी आयोजित होगी।

 

उक्त संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी के निर्देश पर इन सभी राजनैतिक दलों के प्रमुखों से दूरभाष पर चर्चा कर उनकी स्वीकृति भी ली जाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से आमंत्रण पत्र भी प्रेषित कर दिये गए हैं।

Related Articles

Back to top button