जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आर.डी. भारद्वाज को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पदक

जबलपुर यश भारत।पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू, जबलपुर आर.डी. भारद्वाज को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक दिये जाने की घोषणा की गई है।

उल्लेखनीय है कि आर.डी. भारद्वाज अपनी पुलिस सेवा के दौरान नक्सल प्रभावित जिला बस्तर में अनेक ईनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है तथा सी.एस.पी. टी.टी.नगर भोपाल, सी.एस.पी. सागर, सी.एस.पी. ओमती जबलपुर पदस्थापना के समय माफिया विरोधी अभियान में अनेक सफलताओं के साथ कार्य करते हुये पदोन्नत होकर पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. जबलपुर के पद पर कार्यरत है तथा वेदाग सर्विस रिकार्ड रहा है।आर.डी. भारद्वाज सागर विश्वविद्यालय से अपराध शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वर्ष 1992 में उप निरीक्षक बैच में आल राउन्ड बेस्ट होने पर महामहिम राज्यपाल स्वर्ण पदक तथा बारह बोर बंदूक से सम्मानित किये गये है।वर्ष 2017 में आर.डी. भारद्वाज को सराहनीय सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है तथा वर्ष 2023 में के. एफ. रूस्तम जी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आर.डी. भारद्वाज को “विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पदक” दिये जाने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App