आर्डनेंस फैक्ट्री कर्मी पर रेप का केस:इटारसी OF में शादी का झांसा देकर 3 साल तक विधवा महिला का किया रेप

होशंगाबाद जिले के इटारसी में स्थित आर्डनेंस फैक्ट्री (OF) में विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला ने सहकर्मी दीपक कुमार पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पथरौटा थाने में ओएफ के कर्मचारी दीपक कुमार के खिलाफ रेप की धाराओं में FIR हुई है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरोपी दीपक कुमार के साथ काम करती है। आरोपी दीपक ने शादी का झांसा देकर 3-4 साल तक पीड़िता का दैहिक शोषण किया। कुछ दिन पहले आरोपी दीपक कुमार ने शादी करने से इनकार कर दिया। धोखा मिलने पर पीड़िता ने पथरौटा थाने की शरण में पहुंची। ओएफ कर्मी दीपक कुमार की शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण की शिकायत की। थाना प्रभारी नागेश वर्मा ने बताया पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी दीपक कुमार ओएफ का कर्मचारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।