आरा मशीन से किए शव के टुकड़े-टुकड़े : शव के बिखड़े टुकड़े खोजकर नृशंस हत्याकांड की कडिय़ां जोड़ रही पुलिस
मामले का पुलिस करेगी जल्द खुलासा

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में एक युवक के आरा मशीन से टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने बंद बोरे में नाले से शरीर के टुकड़ों में शव बरामद किया हैं। वहीं मृतक के शव के अनेक टुकड़े फिलहाल गायब है। जिन्हें खोजकर पुलिस नृशंस हत्याकांड की कडिय़ा जोड़ रही है। मुस्तैद पुलिस ने सनसनीखेज हत्या के मामले में राजस्थान के रहने वाले एक संदेही को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ जारी है।
जानकारी अनुसार सतीश झारिया धनवंतरी चौकी प्रभारी ने बताया कि धनवंतरी नगर निवासी अनुपम 16 फरवरी से लापता था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। वही जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने एक संदेही को दबोच लिया। धनवंतरी नगर निवासी 45 वर्षीय मृतक मूलत: गाडरवारा का रहने वाला है। जो शेयर ट्रेंडिंग का काम करता था। मृतक जसूजा सिटी फेस वन में 1 साल पहले मकान लिया था। जिसमें वह अकेले 4 वर्षों से रह रहा था। मृतक 52 दिनों से लापता था। जिसकी तलाश की जा रही थी।
मामले की छानबीन में एक संदेही को गिरफ्तार किया गया। जब आरोपी से पूछताछ की गई। तब हत्या कर लाश को नाले में फेंकना आरोपी ने कबूल किया। आरोपित ने अनुपम के आरा मशीन से टुकड़े कर नाले में बोरे में बंद कर फेंक दिए थे।
नाले तक हत्यारे को लेकर पहुंची पुलिस
पुलिस ने जैसे ही आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपी ने नाले में शव को फेंकना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस हथकड़ी लगाकर धनवंतरी नगर के नाले के समीप आरोपित को लेकर पहुंची। जहां बंद बोरे में टुकड़े में गुमशुदा युवक की लाश नाले से बाहर निकाली गई। फिलहाल युवक के शव के टुकड़े अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। वही अब पुलिस आरोपित से सख्ती से पूछताछ कर रही है।
पत्नी से रहता था अलग
मृतक शादीशुदा था। जिसका एक बेटा भी था। बताया जा रहा है कि अनुपम का अपनी पत्नी से मनमुटाव रहता था जिसके कारण वह 4 वर्षोंं से अलग रह रहे थे। पत्नी से मनमुटाव होने के कारण अनुपम जबलपुर में मकान लेकर रह रहा था।
आज होगा अंतिम संस्कार
मृतक की लाश जब नाले से निकाली गई। उस दौरान लाश पूरी तरह से सड़ गल चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वही परिजन शव को लेकर गाडरवारा रवाना हो गए हैं। जिसका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।