आबकारी की बड़ी कार्यवाही : 5 लाख की मदिरा जप्त… ऐसे होता था पूरा खेल

ग्वालियर lकलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त, जिला–ग्वालियर राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा की सूचना पर आंतरिक क्षेत्र में बरसना , बड़ागांव , पथरेठा, पंजाबीपुरा, दौरार में आबकारी बल द्वारा दबिश दी गई। आबकारी बल की दबिश के दौरान लगभग 5 हजार किलो गुड लहान, 90 लीटर हाथभट्ठी,बरामद किए गए* उक्त कार्यवाही में जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 5 लाख18000 रु है।
कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
उक्त कार्यवाही ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी रविशंकर यादव के निर्देशन में आबकारी उपनिरीक्षक विवेक पटसरिया ,सतेंद्र सिंह मीना, सुचि जैन तथा तथा मुख्य आरक्षक महेंद्र सिंह गुर्जर, आरक्षक रवि कुमार बघेल, अंजु खोइया, एकल कुटे, नर्मदा, नीतू राजावत, प्रियंका , राधा चौहान,प्रकाश सखाबार, मातादीन धाकड़ ,नवल वर्मा, चेतन जयंत,ब्रजेश नागर, पुरुषोतम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







