जबलपुरमध्य प्रदेश

आफत की बारिश : सागर में आफत की बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल, जिला अस्पताल में पानी भरा 

स्मार्ट सिटी के द्वारा किए गए काम भ्रष्टाचार से भरे हुए हैं - पचौरी

सागर यश भारत | दो दिन से रुक रुक कर हो रही लगातार बारिश से सागर शहर के कई वार्डों में पानी भर गया है। जिला अस्पताल के भर्ती वार्डों सहित लोगों के घरों में पानी पहुंच गया है। नालिया लबालब भरकर बह रही है जिससे लोग परेशान हालत में है। जब यह खबर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी को पहुंची तो उन्होंने तत्काल बारिश प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। जिला चिकित्सालय के अंदर वार्डों में भर गए पानी को अध्यक्ष पचौरी और अन्य कांग्रेसियों ने निकाला।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

पचोरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के द्वारा किए गए काम भ्रष्टाचार से भरे हुए हैं। नगर निगम द्वारा शहर की नालियों की सफाई नहीं कराई गई। अरबो रुपए का घोटाला स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुआ है। जिले के गरीबों की सेहत का सहारा जिला अस्पताल भी इससे अछूता नहीं है। स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए कामों से आम जनता इस बारिश में और भी प्रताड़ित हो रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए। प्रशासन इस पर ध्यान देकर दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, राजू बक्शी, जय रैकवार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button