जबलपुरमध्य प्रदेश

आधुनिक तकनीकी वाली नई स्ट्रीट लाईट लगने से कालीमठ क्षेत्र के नागरिकों में उत्साह

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर। नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के माध्यम से शहर में प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए एल.ई.डी. युक्त लाईटें शहर में लगाई जा रहीं हैं। जिससे अब रात्रि के समय लोग निर्भय होकर दूधिया रोशनी के बीच आवागमन कर रहे हैं। इस दूधिया रोशनी से शहर की सभी काॅलोनियाॅं भी प्रकाशमय है। जिसकी प्रशंसा शहर में हो रही है। एल.ई.डी. युक्त लाईट की प्रशंसा आज भी कालीमठ रोड अमरपुर मदन महल निवासियों ने की और कहा कि विगत एक माह से कालीमठ रोड अमरपुर मदन महल में स्ट्रीट लाईट की समस्या थी जिसका निराकरण निगमायुक्त संदीप जी.आर. के द्वारा कराया गया। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि निगमायुक्त श्री जी.आर. के द्वारा आधुनिक तकनीकी वाली स्ट्रीट लाईट क्षेत्रों में लगवाई गयी, जिसके कारण क्षेत्रों में उजाला का वातावरण है। निगमायुक्त के इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर श्री अंकित जायसवाल सहित वहाॅं के सभी नागरिकों ने निगमायुक्त संदीप जी.आर. के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button