आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत केन्ट क्षेत्र के विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने पिंक साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
माल गोदाम चौक स्थित अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंअर रघुनाथ शाह की प्रतिमाओं पर श्री रोहाणी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर साईकिल रैली का शुभारंभ किया

महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने निकली पिंक महिला साईकिल रैली
मालगोदाम से रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय तक आयोजित पिंक साइकिल रैली का आकर्षण केंद्र रहीं संस्कारधानी की बेटियां
जबलपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पिंक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पिंक साईकिल रैली में मुख्य रूप से आकर्षण का केन्द्र रहीं संस्कारधानी की बेटियॉं। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर., मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निधि सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक श्री रोहित सिंह कौशल के संयोजन में रैली में भागीदारी कर रहीं संस्कारधानी की सभी बेटियों ने शाम 07 बजे निकली। रैली में महिलाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण आदि का संदेश देती हुई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहुॅंची। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान जी महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग हैं और इनके उत्थान के लिए इस प्रकार की योजनाएॅं निरंतर संचालित कर रहे हैं, जिससे कि हमारी बहन बेटियों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो, उन्होंने कहा कि शाम को 7 बजे रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य उनके मन को स्वस्थ रखते हुए निर्भय बनाना है और एक स्वच्छ वातावरण में पवित्र भाव से स्वच्छता तथा स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी है।
पिंक साईकिल रैली में महाकौशल क्रीड़ा परिषद, रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय, माता गुजरी कॉलेज, एन एस एस, जानकी रमन कॉलेज, शहर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी सुश्री मधु यादव, अपूर्वा किलेदार, चंदा सोनी, प्रशांत मिश्रा, मंजिता साहनी, अशोक मराठा, दिव्यांशु गौतम, स्वेता दुबे, रश्मि सिंह, एवं प्रो राणा आदि ने भी भागीदारी की।