मध्य प्रदेशराज्य

आईजी मिथिलेश शुक्ला को मिला सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार : शासन ने जारी किए आदेश

Table of Contents

सागर (यश भारत संभागीय ब्यूरो)। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने सागर पुलिस महानिरीक्षक (IG) के रिक्त पद को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नर्मदापुरम जोन के आईजी श्री मिथिलेश शुक्ला (IPS 2006) अब अपने वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ सागर आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

गृह विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सागर जोन में आईजी का पद रिक्त होने के कारण शासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर यह निर्णय लिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री शुक्ला आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे, ताकि जोन के प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।

रिक्त पद के लिए की गई अस्थायी व्यवस्था

सागर आईजी के पद पर स्थायी अधिकारी की नई नियुक्ति होने तक शासन ने श्री मिथिलेश शुक्ला पर भरोसा जताया है। वह वर्तमान में नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं और अब उनके पास सागर संभाग की भी कमान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button