इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर मुठभेड़ – एक आतंकी ढेर, श्रीचंद टॉप में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। कश्मीर पुलिस जोन के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। हालांकि ऑपरेशन अभी जारी है। अनंतनाग के पहलगाम इलाके के श्रीचंद टॉप वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। वहां छिपे हुए आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में बदल गया।

गौरतलब है कि यह क्षेत्र अमरनाथ यात्रा रूट के पहलगाम से लगा हुआ है। दो साल बाद अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुूरू होने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button