अभाविप का पूर्व महामंत्री शुभम गोंटिया गिरफ्तार : दुराचार के मामले में थाने में है मामला दर्ज, 5 हजार का इनाम था घोषित

जबलपुर, यशभारत। अखिल विद्यार्थी परिषद के पूर्व महामंत्री शुभम गोंटिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व महानगर मंत्री पर एक छात्रा ने बलात्कार के आरोप लगाए थे। जिसकी शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज था और पुलिस भी आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इतना ही नहीं आरोपी के ऊपर पांच हजार का इनाम भी घोषित था। आज बुधवार को आरोपी शुभम गोंटिया महिला थाने पहुंचा जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि छात्रा ने जून माह में मदनमहल महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह पुणे में पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात शुभम गोंटिया से हो गई। शुभम गोंटिया ने शादी का वायदा कर उसका शारीरिक शोषण किया। इसी बीच आरोपी शुभम गोंटिया ने उसकी मांग पर सिंदूर भरकर शादी का डोंग भी रचा। पीडि़त छात्रा ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी को तलाश करने में जुटी थी। आज आरोपी ने थाने में पेश हुआ। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।