इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

अब यश भारत प्राइम टाइम विद आशीष शुक्ला’ सेटेलाइट चैनल इंडिया न्यूज़ एमपी-सीजी पर, आज शाम 7:30 से 8 बजे तक प्रसारण

बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव का विशेष इंटरव्यू, प्रिंट से सेटेलाइट और डिजिटल तक कार्यक्रम की व्यापक पहुंच

जबलपुर। क्षेत्रीय पत्रकारिता को नए आयाम देते हुए ‘यश भारत प्राइम टाइम विद आशीष शुक्ला’ अब सेटेलाइट चैनल India News मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ पर प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से 8 बजे तक प्रसारित किया जाएगा, जिससे प्रदेश के दर्शकों को एक सशक्त और विश्वसनीय समाचार मंच उपलब्ध होगा।कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ पत्रकार आशीष शुक्ला द्वारा मुंबई स्टूडियो में लिए गए बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव के विशेष साक्षात्कार का प्रसारण पहले ही यश भारत के सभी प्लेटफॉर्म—प्रिंट, सेटेलाइट एवं डिजिटल मीडिया—पर किया जा चुका है। इस प्रस्तुति को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है।इस पहल को और व्यापक बनाने के लिए यश भारत ने India News एमपी-सीजी के साथ टाइ-अप किया है। इस साझेदारी के अंतर्गत न केवल प्राइम टाइम शो का प्रसारण होगा, बल्कि इसके साथ 20 मिनट का एक विशेष समाचार बुलेटिन भी प्रसारित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख खबरों को शामिल किया जाएगा।

India News की व्यापक पहुंच

India News अपनी मजबूत नेटवर्किंग के चलते देशभर में व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंच रखता है। यह चैनल Tata Play (522), Airtel (370), Dish TV (665) और Videocon (735) जैसे प्रमुख DTH प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसके साथ ही SITI Cable (298), Radiant Digitek (317), UCN (102), Fastway (318), D Satellite (311), Digiana Digital (317), Dainik Savera Cable Network (217) और JK Media (178) जैसे केबल नेटवर्क्स पर भी आसानी से देखा जा सकता है।इसी नेटवर्क पर NewsX जैसे राष्ट्रीय समाचार चैनल भी प्रसारित हो रहे हैं। साथ ही The Sunday Guardian, The Daily Guardian, The Business Guardian और Aaj Samaj जैसे प्रतिष्ठित मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी दर्शकों को समाचार और विश्लेषण प्रदान कर रहे हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मौजूदगी

डिजिटल दौर में India News और इससे जुड़े कार्यक्रमों की उपलब्धता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी सुनिश्चित की गई है। दर्शक Tata Play, YouTube, Dailyhunt, JioTV, Paytm और Watcho के माध्यम से भी ‘यश भारत प्राइम टाइम’ को आसानी से देख सकते हैं।यश भारत और India News के इस सहयोग से न केवल कार्यक्रम की पहुंच में विस्तार होगा, बल्कि क्षेत्रीय पत्रकारिता को राष्ट्रीय मंच भी मिलेगा। यह पहल दर्शकों तक विश्वसनीय और विविधतापूर्ण खबरें पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

केबल की दुनिया में ‘यश भारत टीवी’ का मजबूत स्थान

क्षेत्रीय मीडिया में तेजी से उभरते यश भारत टीवी ने केबल नेटवर्क की दुनिया में अपना मजबूत स्थान बना लिया है। ‘यश भारत प्राइम टाइम विद आशीष शुक्ला’ का प्रसारण अब विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों पर किया जा रहा है, जिससे इसकी पहुंच लगातार बढ़ रही है। दर्शक यश भारत टीवी को यूसीएन (81), डिजाइन (91) और हैथवे (598) जैसे प्रमुख केबल नेटवर्कर्स पर आसानी से देख सकते हैं। कार्यक्रम में समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खास इंटरव्यू और गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया जाता है, जो दर्शकों के बीच इसे लोकप्रिय बना रहा है। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्मस पर भी यश भारत की उपस्थिति मजबूत हुई है। दर्शक यूट्यूब (यश भारत) और yashbharat.co.in के माध्यम से भी इस कार्यक्रम को देख सकते हैं।

IMG 20260325 WA0241 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button