कटनीमध्य प्रदेश

अब बदले समय पर आएगी संपर्क क्रांति, दयोदय एवं हमसफर एक्सप्रेस

रेलवे ने बदला टाइम टेबिल, अगस्त से होगा लागू

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

कटनी, यशभारत। रेल प्रशासन ने पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ होने वाली यात्री गाडिय़ों के समय में आंशिक संशोधन किया है। जिसममे गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 11 अगस्त से जबलपुर स्टेशन पर पहले रवाना होने का समय 19.30 बजे की जगह अब 19.20 बजे रवाना होकर कटनी मुड़वारा पहले पहुंचने का समय 20.35 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 20.25 बजे, दमोह पहले पहुंचने का समय 22.05 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 21.55 बजे, सागर पहले पहुंचने का समय 23.10 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 23.00 बजे रहेगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 11 अगस्त से जबलपुर स्टेशन पर पहले प्रस्थान समय 20.50 बजे की जगह अब 20.35 बजे रवाना होकर सिहोरा रोड पहले पहुंचने का समय 21.18 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 21.03 बजे, कटनी मुड़वारा पहले पहुंचने का समय 22.10 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 21.50 बजे, दमोह पहले पहुंचने का समय 23.30 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 23.15 बजे, अगले दिन सागर पहले पहुंचने का समय मध्य रात्रि 00.30 बजे की जगह अब पहुंचने का समय मध्य रात्रि 00.15 बजे और मालखेड़ी स्टेशन पर पहले पहुंचने का समय 01.28 बजे की जगह अब 01.18 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 15 अगस्त से जबलपुर स्टेशन पर पहले रवाना होने का समय 20.35 बजे की जगह अब 20.20 बजे रवाना होकर कटनी साऊथ पहले पहुंचने का समय 21.35 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 21.20 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 11 अगस्त से बरौनी स्टेशन से रवाना होकर कटनी पहले पहुंचने का समय 06.35 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 06.15 बजे रहेगा।

Screenshot 20240712 140839 WhatsApp

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button