ग्वालियरमध्य प्रदेश

अबॉर्शन करवाने पहुंचे दंपति, हेल्थकर्मी बोली- पेट दर्द बता कर भर्ती हो जाना, 17 हजार रुपए लगेंगे, हम सब ठीक कर देंगे

सरकार भले ही भ्रूण हत्या रोकने के लिए कितने भी प्रयास करे, लेकिन शिवपुरी में लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या जारी है। ऐसा ही वीडियो शिवपुरी के अस्पताल का सामने आया है। वीडियो में दिख रही एक स्वास्थ्यकर्मी शहर के नामी अस्पताल की है। वीडियो में हेल्थकर्मी अबॉर्शन करवाने पहुंचे दंपति से डील कर रही है। वह कहती है कि अबॉर्शन तो हो जाएगा, लेकिन 17 हजार रुपए देने होंगे। इसमें दवाएं अस्पताल उपलब्ध कराएगा। जो दम्पति वहां भ्रूण हत्या करवाने पहुंचा था, वह वीडियो में यह स्वीकार करता सुनाई दे रहा है, उन्होंने भ्रूण परीक्षण करवा लिया है। गर्भ में पल रहा भ्रूण लड़की ही है।

हमने बहुत केस किए हैं, कुछ नहीं होता

इस पूरे मामले में बातचीत के दौरान जब गर्भवती महिला सुरक्षा को लेकर बात करती है तो अस्पताल की महिला कर्मचारी उसे भरोसा दिलाती है कि हमने बहुत केस किए हैं। अब तक तो कुछ नहीं हुआ है। अगर इसके बाद भी कोई गारंटी की बात करता है तो हम 99 परसेंट गारंटी देते हैं। एक परसेंट बात अलग है।

डिस्पोज आपको करवाना होगा

अस्पताल की कर्मचारी इस बातचीत के दौरान यह भी कहती सुनाई दे रही है कि जो भ्रूण बाहर आएगा, हम उसे आपको भी दिखाएंगे की वह लड़का था या लड़की, हालांकि उसका डिस्पोज आपको करवाना होगा। हम आपको स्वीपर से मिलवा देंगे डील आपको करनी होगी।

पेट दर्द बता कर भर्ती होना

वायरल वीडियो में अस्पतालकर्मी महिला यह भी कहती हुई सुनाई दे रही है कि आप अस्पताल में पेट दर्द की बात कह कर भर्ती होना। किसी से कोई बात मत करना और रूम लॉक रखना। हम ऐसे पेशेंट के कमरे को लॉक रखते हैं। वहां सिर्फ वही जाता है, जिसे हम भेजते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel