जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अपर आयुक्त के साथ संभागीय अधिकारी सुरेन्द्र मिश्रा और आर.आई. रामचन्द्र वर्मा ने की कुर्की की कार्रवाई : बकाया करों की राशि जमा नहीं करने पर कुर्क सम्पत्तियों को किया जायेगा नीलाम,

निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर बकाया 2 लाख 64 हजार की राशि वसूल करने अपर आयुक्त अंजू सिंह खुद पहुॅंची करदाताओं के पास

जबलपुर। राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत आज संभाग क्रमांक 7 में बड़े करदाताओं के पास बकाया करों की राशि जमा कराने निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर खुद अपर आयुक्त अंजू सिंह, संभागीय अधिकारी सुरेन्द्र मिश्रा एवं आर.आई. रामचन्द्र वर्मा के साथ करदाताओं के यहॉं दस्तक दी और 2 लाख 64 हजार बकाया करों की राशि जमा करने करदाताओं को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। इस अवसर पर अपर आयुक्त अंजू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवस के अंदर उक्त राशि करदाताओं के द्वारा जमा नहीं की जाती है तो उक्त सम्पत्तियों को नियमानुसार कार्रवाई की जाकर नीलाम की जायेगी। उन्होंने बताया कि दीवान आधार सिंह वार्ड अंतर्गत हज्जन अरफाना बेगम, हाजी अब्दुल मजीद आशा नगर कमल एजेन्सी के पीछे बकाया राशि 1 लाख 93 हजार 8 सौ 35 एवं अब्दुल मजीद मोहम्मद शमशाद आधारताल बकाया राशि 70 हजार 7 सौ 80 रूपये कुल राशि 2 लाख 64 हजार 6 सौ 15 रूपये होने पर सम्पत्ति को कुर्क किया गया है, उक्त सम्पत्ति पर 10 साल से सम्पत्ति कर, जलकर, कचरा प्रबंधन कर आदि बकाया है, यदि भवन स्वामी द्वारा अंतिम सूचना देने के तीन दिवस के अंदर उक्त राशि जमा नहीं की जाती है तो सम्पत्ति को अधिग्रहण कर नीलाम करने की कार्रवाई की जायेगी।

IMG 20250312 WA0081 IMG 20250312 WA0082

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel