जबलपुरमध्य प्रदेश

अनोखे अंदाज में दिखे मुख्यमंत्री :  चाय की गुमटी चलाने वाले बर्मन दंपति हुए भावुक

मंडला, यश भारत । प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ मोहन यादव डिंडोरी के बालपुर होते हुए मंडला लोकसभा क्षेत्र के निवास विधानसभा मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।

 

मुख्यमंत्री यहां अनोखे अंदाज में दिखे कार्यकर्ता को होटल में समोसे आलूबंडे बांटते नजर आए चाय कि चूस्की का आनंद भी लिया। तो वहीं चाय की गुमटी चलाने वाले बर्मन दंपति प्रदेश के मुखिया को देखभावक हो गए।

 

अपनी छोटी सी चाय की गुमटी में प्रदेश के मुखिया को अचानक पाकर गुमटी चलाने वाले मनोज बर्मन, विनीता बर्मन ने यश भारत संवाददाता को बताया कि हमें तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हमारी गुमटी में आकर न केवल चाय पी बल्कि समोसे, आलू बंडा भी कार्यकर्ताओं को बांटे और पूरा भुगतान भी किया। इतना ही नहीं हमारे साथ बहुत सारी फोटो भी क्लिक की।

Related Articles

Back to top button