जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
अनियंत्रित ऑटो पलटा मच गया हड़कंप : 5 यात्री घायल : रास्ते से गुजर रहे एडीएम और संयुक्त कलेक्टर ने घायलों की मदद की

मंडला|योगीराज अस्पताल के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया हादसे में करीब 5 लोग घायल हो गए। इनमें 4 महिलाएं हैं।
वहां से गुजर रहे एडीएम राजेंद्र सिंह और संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ऑटो बरबसपुर की ओर से मंडला आ रहा था, जिसमें 7 लोग सवार थे। पुलिस ऑटो चालक की तलाश कर रही है।