जबलपुरमध्य प्रदेश

*अधिकारियों कर्मचारियों के हित में लिये जा रहे हैं लगातार फैसले* *अधिकारियों कर्मचारियों के हितों का हमेशा रखा जायेगा ध्यान – निगमायुक्त*

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

*कर्मचारी संघों के साथ निगमायुक्त की चर्चा: संघांे की सभी माॅंगों पर होगा सकारात्मक विचार*

जबलपुर। नगर निगम द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों के हितों में लगातार फैसले लिये जाकर समय पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों को नियमानुसार लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। कर्मचारी से संबंधित हितों को लेकर कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने गत दिवस निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ एवं अपर आयुक्त वित्त महेश कोरी से चर्चा की। चर्चा के दौरान निगम प्रशासन द्वारा जो अधिकारियों कर्मचारियों के हितों को देखते हुए फैसले लिये गए हैं के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत निगम प्रशासन द्वारा संघों के सभी पदाधिकारियों केा आश्वासन दिया गया कि अधिकारियों कर्मचारियों के हितों का हमेशा ध्यान रखा जायेगा, इसके उपरांत संघों द्वारा घोषित हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

अधिकारियों कर्मचारियों को लाभ प्रदान करने के संबंध में अपर आयुक्त वित्त महेश कोरी ने बताया कि निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा 250 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ माह अप्रैल भुगतान मई 2022 के वेतन से प्रदान किया गया है। माह अप्रैल 2022 में वरिष्ठता सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन किया गया है। माह जनवरी 2022 से वर्तमान तक कुल 37 अभ्यर्थियों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। माह जुलाई 2020 एवं माह जनवरी 2021 में देय वेतन वृद्धि जो काल्पनिक प्रदान की गई थी। शासन आदेश के पालन में वेतन वृद्धि की अंतरराशि का भुगतान किया गया है। प्रत्येक माह की 01 तारीख को कर्मचारियों का वेतन नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है। विगत कई वर्षों से लम्बित विभागीय जाँच प्रकरणों का निराकरण किया गया है। सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति दिनांक को ही उन्हें देय समस्त लाभ/देयकों का भुगतान किया जा रहा है। 1 तारीख को प्रतिमाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों कर्मचारियों को समय पर सभी प्रकार के एरियर्स प्रदाय किये जा रहे हैं जिससे सभी में हर्ष व्याप्त है और इसके अतिरिक्त निगम में कई वर्षो से लंबित विभागीय जॉंच को भी प्रमुखता से लेते हुए जॉंच समाप्त की गई है इसके अतिरिक्त कर्मचारी संघ के द्वारा आज मीटिंग में अन्य जो बिन्दु उठाए है उनपर भी धीरे-धीरे कार्यवाही की जावेगी। बैठक में तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी पं. राम दुबे, पं. योगेन्द्र दुबे, पं. कपिल दुबे, पं. अनिल तिवारी, पं. संतोष तिवारी, बसंत पाण्डे, राकेश समुद्रे, रमेश मिश्रा, मिथलेश राव, ऐबू डेविड, रमेश पासी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button