अचानक गायब हो गये तीन रूसी पर्वतारोही, निकले थे अन्नपूर्णा चोटी फतह करने

काठमांडू
विश्व की सबसे बड़ी चोटियों में से एक अन्नपूर्णा चोटी फतह करने निकले तीन रूसी पर्वतारोही अचानक गायब हो गये हैं और तमाम खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल रहा है। तीनों पर्वतारोही नेपाल से अन्नपूर्णा चोटी फतह करने निकले थे लेकिन अब रिपोर्ट मिल रही है कि तीनों पर्वतारोही गायब हो गये हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर) तीन पर्वतारोही गायब नेपाल के उत्तर-मध्य हिस्से में स्थित अन्नपूर्णा चोटी की ऊंचाई समुन्द्र तल से 8 हजार 91 मीटर है, जिसे नापने के लिए रूस के तीन पर्वतारोहियों के नाम सेर्गेई कोंड्रास्किन, अलेक्जेंडर लुथोकिन और दिमित्री सीनेव है, जिनका अब कोई पता नहीं चल पा रहा है।
तीनों पर्वतारोही की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, हालांकि अब तक इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। सबसे कठिन है अन्नपूर्णा चोटी की चढ़ाई अन्नपूर्णा चोटी की चढ़ाई काफी कठिन और खतरनाक माना जाता है। इससे पहले भी पिछले साल अप्रैल महीने में साउथ कोरिया के दो पर्वतारोहियों की मौत पर्वत फतह करते वक्त हो गई थी। साउथ कोरिया के दोनों पर्वतारोही अचानक हुई हिमस्खलन की चपेट में आ गये थे। ऊंचाई के लिहाज से देखें तो अन्नपूर्णा चोटी विश्व में 10वें स्थान पर है, लेकिन खतरे के नजर से देखें तो इसे विश्व का सबसे खतरनाक पर्वतमाला माना जाता है।