जबलपुरमध्य प्रदेश
अंधे कत्ल का पर्दाफाश : तीन दोस्त ही निकले हत्यारे

डिंडोरी यश भारत गाड़ासरई पुलिस ने 24 घंटे में ही अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली और तीन हत्यारे दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल 26 मार्च को लूटी टोला गांव में श्मशान घाट पर अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी।
जानकारी अनुसार पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि दोस्तों ने पहले मृतक के साथ बैठकर शराब पी उसके बाद युवक का कत्ल कर दिया और फरार हो गए थेl