मध्य प्रदेशराज्य

अंधविश्वास : काले जादू के शक में गमछे से गला घोंटकर युवक को उतार दिया मौत के घाट : हत्या के आरोपी हुए गिरफ्तार

Table of Contents

नरसिंहपुर यशभारत। बीते दिवस थाना मुंगवानी अंतर्गत आने वाले ग्राम रोहिया पटी में एक आदिवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी, जानकारी लगते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव अपने कब्जे में लिया था। आज आदिवासी की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

IMG 20250905 WA0400

आज गोटेगांव थाने में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने बताया कि 4 सितंबर को थाना मुंगवानी में हरप्रसाद पिता नेतराम गौड़ आयु 38 वर्ष निवासी रोहिया पटी ने सूचना दी थी कि उसका पिता नेतराम पिता दसरू गोंड़ आयु 55 वर्ष निवासी रोहिया पटी टुल्लू पोपरा के खेत में बनी टपरिया में रहकर खेत की रखवाली करता था, जो आज सुबह करीबन 6 बजे उसके द्वारा खेत जाकर देखने पर टपरिया में ही मृत अवस्था में पाये गये हैं। गले में गला घोंटने के निशान स्पाट दिख रहे कि तत्काल थाना मुंगवानी से पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना की तस्दीक पश्चात मौके पर ही अपराध क्रमांक 0/2025 धारा 103 (1) बीएनएस का दर्ज किया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक नेतराम झाडफ़ूंक का काम भी करता था। एक दिन पहले 3 सितंबर की शाम करीबन 4 बजे नेतराम मृतक की पत्नि गोधिया बाई से मिला था तथा रात में उसके पति के पास मुर्गा लेकर आऊँगा ऐसा कहा था, किन्तु सुबह से अपने घर पर नहीं था। विवेचना के क्रम में संदेही रामकुमार के घर जाकर उसके बारह वर्षीय बेटी तथा आठ वर्षीय बालक से पूछताछ की गई। जिससे यह ज्ञात हुआ कि रामकुमार का बड़ा भाई रामगोपाल नागपुर में रहकर मजदूरी करता है। 3 सितंबर को नागपुर से आया था और देर रात तक दोनों घर पर नहीं आये थे। साथ ही यह भी तथ्य सामने आया कि रामगोपाल कि पत्नि सीमा उईक पिछले दो माह से उसके साथ नहीं रह रही है। दोनों में विवाद चल रहा है।

दोनों संदेहियों की तलाश की गई। वो दोनों मोटर सायकल में बैठकर नागपुर जाने के रास्ते में खापा के पास हाईवे पर 5 सितंबर की सुबह 6 बजे मिले पूछताछ में घटना की बात स्वीकार किये तथा हत्या का कारण बताया कि नेतराम ने जादू टोना करके रामगोपाल तथा उसकी पत्नि के सम्बन्धों को बिगाड़ा था तथा घटना दिवस 3 सितंबर की रात जब दोनों आरोपी नेतराम की टपरिया में मुर्गा लेकर गये तो वहाँ भी मृतक नेतराम ने उसके परिवार एवं बच्चों के ऊपर जादू करने की धमकी दिया था इसी बात पर दोनों भाईयों ने मिलकर गमछे से नेतराम की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने गला घोंटने में गमछा रामगोपाल की निशादेही पर जब्त किया गया है। दोनों ही आरोपियों को आज न्यायालय पेश किया जावेगा। इस कार्यवाही में खाना मुंगवानी के सउनि रफी अहमद, सउनि लेखराम ध्रुर्वे, आर करन पटेल, राम डेहरिया, आर. अभिषेक से रमेश तथा थाना प्रभारी गोटेगांव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button